
पंजाब एफसी ने चेन्नईयिन के खिलाफ खेला ड्रॉ, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर कायम
पंजाब एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
41–60 of 11163 stories · Page 3 of 559

पंजाब एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन की लगातार 13 मैचों में जीत का सिलसिला शनिवार को हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया। उन्हें बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विश्व नंबर तीन डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने सीधे गेमों में हराया।

फॉर्मूला 1 में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। खेल की संचालन संस्था एफआईए ने पुष्टि की है कि 2030 से वी8 इंजन की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रस्ताव पर टीमों, इंजन निर्माताओं और खेल से जुड़े प्रमुख पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इस बदलाव के साथ फॉर्मूला 1 अपने पुराने रेसिंग अंदाज की ओर लौटने की तैयारी में है।

पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने डी गुकेश को आगामी फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में खिताब बचाने का प्रबल दावेदार बताया है। उनका मानना है कि जावोखिर सिंदारोव भले ही भारतीय खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव गुकेश के पक्ष में रहेगा।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी के बावजूद शतक पूरा नहीं कर सके। वह 9 चौकों और 2 छक्कों से 98 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नई केंद्रीय अनुबंध व्यवस्था की घोषणा की है। बोर्ड ने इस बार श्रेणी आधारित व्यवस्था की जगह प्रारूप आधारित अनुबंध प्रणाली अपनाई है।

हांगकांग ओपन 2026 में भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

अलीरेजा फिरोजा ने रोमांचक फाइनल के बाद अनिश गिरि को पछाड़कर टोटल चेस विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेले गए 2026 भारत-न्यूजीलैंड खेल मैत्री शताब्दी समारोह के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड ने पैट कमिंस को टेस्ट कप्तान के रूप में अपना सर्वसम्मत समर्थन दिया है। दक्षिण अफ्रीका के 2018 दौरे से जुड़े विवाद पर फिर से उठे सवालों के बीच बोर्ड की हुई बैठक में कमिंस के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया।

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले का रुख अपनी ओर मोड़ दिया है।

साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।

घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

मैन ऑफ द मैच देवेश पांडेय (71) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 73 रन से पराजित किया।

मॉन्टफोर्ट स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह ‘इनविक्टस- बियॉन्ड लिमिट्स’ में शुक्रवार को 920 नन्हे खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

लामार्टिनियर बॉयज कॉलेज में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा आयोजित की गई। नेशनल ताइक्वांडो कमेटी से संबद्ध एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई इस परीक्षा में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मरक्षा कौशल और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।