द इंडियन व्यू

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बदली केंद्रीय अनुबंध व्यवस्था, 38 खिलाड़ियों को मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नई केंद्रीय अनुबंध व्यवस्था की घोषणा की है। बोर्ड ने इस बार श्रेणी आधारित व्यवस्था की जगह प्रारूप आधारित अनुबंध प्रणाली अपनाई है।

Prakhar
November 21, 2026
3 min read
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बदली केंद्रीय अनुबंध व्यवस्था, 38 खिलाड़ियों को मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए नई केंद्रीय अनुबंध व्यवस्था की घोषणा की है। बोर्ड ने इस बार श्रेणी आधारित व्यवस्था की जगह प्रारूप आधारित अनुबंध प्रणाली अपनाई है।

नई व्यवस्था 30 जून 2027 तक लागू रहेगी। इसके तहत कुल 38 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया गया है, जिनमें 19 खिलाड़ी विकास श्रेणी में शामिल हैं। यह नई व्यवस्था पिछले साल की श्रेणी आधारित सूची की जगह लागू की गई है, जिसमें बी से डी तक की श्रेणियां थीं।

टेस्ट कप्तान बाबर आजम और पाकिस्तान के पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सलमान आगा ऐसे एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें टेस्ट और एकदिवसीय दोनों प्रारूपों का अनुबंध दिया गया है। वहीं, मोहम्मद अब्बास, अजान अवैस, साजिद खान और सऊद शकील को केवल टेस्ट प्रारूप का अनुबंध मिला है। किसी भी खिलाड़ी को तीनों प्रारूपों में अनुबंध नहीं दिया गया है।

हाल ही में टेस्ट पदार्पण करने वाले रजाउल्लाह, तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, गाजी गोरी और साकिब खान सहित कई खिलाड़ियों को विकास श्रेणी में जगह मिली है।

एकदिवसीय टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रारूपों का अनुबंध दिया गया है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान को केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप का अनुबंध मिला है।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम इस सूची से बाहर होना सबसे उल्लेखनीय फैसला है। वह मैदान के बाहर विवादों में घिरे रहे हैं और इंग्लैंड दौरे के बीच में ही उन्हें स्वदेश भेज दिया गया था। पिछले साल रिजवान को बी श्रेणी का अनुबंध मिला था।

रिजवान उन 13 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल केंद्रीय अनुबंध मिला था लेकिन इस बार सूची में जगह नहीं मिली। पिछले साल बी श्रेणी में शामिल साइम अयूब और हसन अली भी बाहर हैं। शान मसूद को भी अनुबंध नहीं दिया गया है।

इनके अलावा अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नोमान अली, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी इस बार सूची में शामिल नहीं हैं।

30 जून 2027 तक के लिए पाकिस्तान पुरुष टीम के केंद्रीय अनुबंध

टेस्ट और एकदिवसीय: बाबर आजम, सलमान आगा

टेस्ट: अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान, सऊद शकील

एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय: अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी

टी20 अंतरराष्ट्रीय: हसन नवाज, माज सदाकत, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, उस्मान तारिक

विकास श्रेणी: अब्दुल समद, अब्दुल्ला फजल, अहमद दानियाल, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, तैयब आरिफ, गाजी घोरी, मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शहजैब खान, शमिल हुसैन, सूफियान मुक़ीम और उबैद शाह

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।