भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
पिच पहले टेस्ट मैच में पांचवें दिन भी बेजान बनी रही और इस पर दोनों टीम के बल्लेबाजों को खास परेशानी नहीं हुई। न्यूजीलैंड से 52 टेस्ट और 88 वनडे खेलने वाले पूर्व कप्तान कोनी ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मैंने बहुत लंबे समय से यहां की पिच को इतना सपाट देखा। यह सबसे सपाट पिच थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस पिच को अब ग्राउंड्समैन की नई टीम देख रही है। पिछले ग्राउंड्समैन के जाने के बाद पिच की स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने पिच को काफी औसत स्थिति में छोड़ा था, इसलिए पिच को तैयार करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने मुझे बताया कि पिच के इतना बेजान होने का यही कारण है।’’
बेबाक राय रखने के लिए मशहूर कोनी ने बेसिन रिजर्व पिच की प्रकृति को लेकर अपनी निराशा को छिपाया नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘पिच के लिहाज से यह मैच मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड में हम टॉस नहीं जीत पाते, इसलिए भारत को बधाई। लेकिन पिच इतनी बेजान, आसान और सपाट हो गई कि गेंदबाजों की भूमिका खास नहीं रही।’’
कोनी ने कहा, ‘‘पहले दिन सुबह से ही बल्लेबाजों का दबदबा बना रहा। पहले सत्र में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी कुछ खास अच्छी नहीं रही, लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बना दिया। गेंदबाजों के लिए इसमें कुछ भी नहीं था।’’
पहले चार दिनों तक मौसम अच्छा रहने के बावजूद पिच से स्पिनरों को खास मदद नहीं मिली। कोनी ने कहा, ‘‘पिच से कोई खास उछाल नहीं मिल रही थी। स्पिनरों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
वेलिंगटन में आमतौर पर काफी उछाल होता है। मौसम अच्छा रहा है और यह वास्तव में भारत के लिए काफी अनुकूल था। न्यूजीलैंड में ऐसा मौसम बहुत कम देखने को मिलता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच संतुलन जरूरी है। उम्मीद है हमें आगे कुछ और उछाल वाली पिच मिलेगी जिसमें अलग-अलग गेंदबाज की भूमिका होगी।’’ कोनी ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की जो मैच के दौरान विभिन्न अवसरों पर खतरनाक साबित हुए।
उन्होंने कहा, ‘‘पिच ने अधिकतर गेंदबाजों को पस्त कर दिया था लेकिन बुमराह ने खतरा पैदा किया है क्योंकि वह अलग तरह के गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि आकाश दीप ने भी यह साबित कर दिया है कि वह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।’’ कोनी ने गिल की कप्तानी के बारे में कहा, ‘‘गिल नए कप्तान हैं। वह जल्दी सीख जाएंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
फिलिप्स-मिचेल की जुझारू पारी से न्यूजीलैंड ने बचाया मैच, भारत की जीत का सपना टूटा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम की हार को टालने में कामयाब रहे।
दो गोल से चमका मोहन बागान, चर्चिल ब्रदर्स की चुनौती 2-1 से ध्वस्त
मोहन बागान सुपर जायंट ने यहां चर्चिल ब्रदर्स एससी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
