अल्काराज ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब, दिग्गजों के खास क्लब में बनाई जगह
कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस तरह से वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने और एटीपी फाइनल्स जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस तरह से वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने और एटीपी फाइनल्स जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
अल्काराज़ ने एटीपी फ़ाइनल्स के चैम्पियनशिप मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त ज़्वेरेव को 6-2, 7-6 (7) से हराया। इससे वह चारों ग्रैंड स्लैम और सत्र की इस अंतिम प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाड़ियों के विशेष क्लब में जगह मिली।
आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच इस विशिष्ट कलम में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं। अल्काराज ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मेरा नाम इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ जुड़ गया है।’’
ज्वेरेव ने भी बाद में अल्काराज की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘आप हमारे खेल के एक सच्चे दिग्गज हैं और आपकी उम्र केवल 23 वर्ष है।’’ इस बीच थियो अरिबेज और अल्बानो ओलिवेट्टी की फ्रांसीसी जोड़ी ने मार्सेलो अरेवालो और माटे पाविच को 3-6, 7-6 (2), 10-6 से हराकर युगल ट्रॉफी जीती।
सम्बंधित ख़बरें
दो गोल से चमका मोहन बागान, चर्चिल ब्रदर्स की चुनौती 2-1 से ध्वस्त
मोहन बागान सुपर जायंट ने यहां चर्चिल ब्रदर्स एससी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, नडाल ने खास संदेश से बढ़ाया उत्साह
ट्यूरिन में अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज को स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से एक खास बधाई संदेश मिला।
तिलक की शतकीय पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को दी शिकस्त
पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत दर्ज की।
हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए विल जैक्स, बैंटन को मिली उपकप्तानी
इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में टॉम बैंटन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
