द इंडियन व्यू

तिलक की शतकीय पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को दी शिकस्त

पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत दर्ज की।

Prakhar
November 23, 2026
3 min read
तिलक की शतकीय पारी पर फिरा पानी, पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को दी शिकस्त

पाकिस्तान-ए ने भारत-ए के खिलाफ एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में 48 रन से जीत दर्ज की।

वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान-ए 313 रन पर ढेर हो गई। शामल हुसैन ने माज सदाकत के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। हुसैन 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 67 के स्कोर पर रोहेल नजीर (0) का विकेट भी गंवा दिया।

हसन नवाज (79) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने माज सदाकत (59) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की, जबकि कप्तान अब्दुल समद (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जुटाए। फरहान यूसुफ के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन टीम के खाते में जोड़े।

पाकिस्तान ने 230 रन पर अपना पांचवां विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद फरहान यूसुफ ने छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। यूसुफ 56 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय खेमे से हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आयुष बडोनी को 1 विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में भारतीय टीम 265 रन पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। वैभव 11 रन बनाकर आउट हुए। टीम के खाते में एक रन और जुड़ा था कि आयुष बडोनी (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे।

कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक 70 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। आलम ये रहा कि 25.3 ओवरों के खेल तक भारत ने 129 के स्कोर पर अपना छठा विकेट भी खो दिया।

इसके बाद तिलक ने शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 108 गेंदों में 112 रन की साझेदारी करते हुए भारत की आस को फिर से जगा दिया था, लेकिन शाहबाज (56) का विकेट गिरने के बाद सभी उम्मीदें खत्म हो गईं।

तिलक आखिरी विकेट के रूप में 100 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से अली रजा और हसन नवाज ने 3-3 विकेट विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद इमरान ने 2 विकट झटके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, नडाल ने खास संदेश से बढ़ाया उत्साह

ट्यूरिन में अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज को स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से एक खास बधाई संदेश मिला।

अल्काराज ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब, दिग्गजों के खास क्लब में बनाई जगह

कार्लोस अल्काराज ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस तरह से वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने और एटीपी फाइनल्स जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए विल जैक्स, बैंटन को मिली उपकप्तानी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में टॉम बैंटन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।