एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से रौंदा
गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हरा चुकी है। भारत से नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला।
इसके बाद दीपिका ने 10वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। थाईलैंड की टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि अगले ही मिनट दीपिका ने एक और गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।
शानदार लय में खेल रही भारतीय टीम ने लगातार हमले जारी रखे। मुमताज खान ने 28वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। मुमताज का यह टूर्नामेंट में तीसरा गोल था। वह इससे पहले वह शुरुआती दो मुकाबलों में भी गोल कर चुकी थीं। मध्यांतर तक भारतीय टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह अपना दबदबा बना लिया था।
तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज जारी रहा। खेल दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद 32वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल दागकर भारत को 5-0 से आगे कर दिया।
इसके बाद दीपिका ने 56वें मिनट में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 6-0 कर दी। मैच के अंतिम क्षणों में नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एक और गोल दागकर भारत की जीत 7-0 से सुनिश्चित कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की जीत में दिलबाग खान का हरफनमौला खेल
दिलबाग खान (दो विकेट, 50 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मानव रचना आईआईआरएस फरीदाबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी।
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहली जीत की तलाश में रियल कश्मीर, शानदार फॉर्म वाली डेम्पो से होगी टक्कर
इस सीज़न में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी रियल कश्मीर एफसी की टीम सोमवार, 23 नवंबर को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के 21वें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही डेम्पो एससी का सामना करेगी।
नेवल टाटा हॉकी अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) ने भी लगातार दूसरी जीत हासिल की।
