सोमवार से होगी मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत
यूपी के फहद अहमद, तेजस सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद आरिज, वैश्विक गौतम और महाराष्ट्र के कैरव पांडेय ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

लखनऊ। यूपी के फहद अहमद, तेजस सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद आरिज, वैश्विक गौतम और महाराष्ट्र के कैरव पांडेय ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।
24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को क्वालीफाइंग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत होगी।
क्वालीफाइंग के अंतिम राउंड में यूपी के वैश्विक गौतम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में वैदिक शुक्ला को टाईब्रेक में 7-5, 2-6, 10-8 से हराकर मुख्य ड्रा में प्रवेश किया। यूपी के फहद अहमद ने अथर्व श्रीवास्तव को 6-4, 6-4 से हराया, जबकि तेजस सिंह ने हेशाम कबीर को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी।
यूपी के युवराज सिंह ने आर्य सिंह को 6-0, 6-4 से पराजित किया। वहीं तीसरी वरीय यूपी के मोहम्मद आरिज ने अव्य शाह को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-3 से हराया।
एक अन्य मैच में महाराष्ट्र के कैरव पांडेय ने चौथी वरीय यूपी के शुभ श्रीवास्तव को 6-3, 6-2 से हराकर मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया। इसके अलावा शीर्ष वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार व दूसरी वरीय रोहिन राज को बाई मिलने के कारण बिना खेले ही मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सुनील वर्मा के कमाल से दूरदर्शन एकादश सेमीफाइनल में
मैन ऑफ द मैच सुनील वर्मा (43) की उम्दा पारी के बाद उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत दूरदर्शन एकादश ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दैनिक जागरण को 14 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
लखनऊ में फिर दिखेगा विश्व बैडमिंटन का जलवा, सैयद मोदी चैंपियनशिप में 22 देशों की भागीदारी
देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में किया जाएगा।
हाथ की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, बाकी व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेलेंगे विल जैक्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
