द इंडियन व्यू

हाथ की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, बाकी व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेलेंगे विल जैक्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Prakhar
November 22, 2026
2 min read
हाथ की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, बाकी व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेलेंगे विल जैक्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, उनकी जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इंग्लैंड क्रिकेट ने 'एक्स' पर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार रात खेले गए टी-20 मैच में हाथ में चोट लगने के कारण विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड पुरुष टीम के बाकी 'व्हाइट बॉल' दौरे से बाहर हो गए हैं। टीम में जैक्स की जगह किसे शामिल किया जाएगा, इस बारे में जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इसी के साथ बोर्ड ने विल जैक्स के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

https://x.com/englandcricket/status/2124442772707127537?s=20

मेलबर्न में 21 नवंबर को खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया था। इसी मैच में वह ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान 19वां ओवर करने आए थे।

ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बेन ड्वारशुइस के तेज शॉट को कैच करने की कोशिश के दौरान गेंद उनके हाथ की उंगलियों में लगी और उनके हाथ से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। वह अपना पूरा ओवर भी नहीं फेंक पाए थे।

हेनरी क्रोकोम्बे ने उनकी जगह ओवर की बची दो गेंद डालीं थी। उन्होंने इन गेंदों पर सिर्फ एक रन दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और जैक एडवर्ड्स ने टीम को जीत दिला दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में फिर दिखेगा विश्व बैडमिंटन का जलवा, सैयद मोदी चैंपियनशिप में 22 देशों की भागीदारी

देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में किया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।