न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
भारत तीनों मैच में अजेय रहा। उसने 19 नवंबर को पहले मैच में 3-2 से जीत दर्ज की थी जिससे श्रृंखला का परिणाम तय हुआ क्योंकि उसके बाद दो मैच 2-2 से ड्रॉ रहे। न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में शानदार शुरुआत की। उसने डायलन थामस के नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से बढ़त हासिल की।
भारत ने हालांकि जल्द ही लय हासिल कर ली और कप्तान संजय ने 16वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। भारत ने इसके दो मिनट बाद ही कार्थी सेल्वम के मैदानी गोल की मदद से 2-1 से बढ़त हासिल कर ली।
भारत ने मैच के अंतिम चरण तक अपनी बढ़त बनाए रखी, लेकिन न्यूजीलैंड ने बराबरी का गोल करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। आखिर में 55वें मिनट में उसकी कोशिश रंग लाई जब बेंजी कुलहेन ने मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।
इसके बाद दोनों टीम ने विजयी गोल करने के लिए पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और इस तरह से मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी जब दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की अगुवाई वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त
कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।
जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।
‘पंत जब भी आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं तो चौंका देते हैं’, जुरेल ने बताया अपना अनुभव
ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं।
