द इंडियन व्यू

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

Prakhar
November 22, 2026
3 min read
जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

भारत ने पहली पारी में 720 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। इस दौरान ध्रुव जुरेल ने बल्ले से 78 रनों की शानदार पारी खेली।

इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में ऐसा कमाल दिखाया कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए। शॉट लेग पर खड़े जुरेल ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एक हाथ से शानदार कैच लपककर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेज दिया।

ध्रुव जुरेल का यह कैच मुकाबले के सबसे रोमांचक पलों में शामिल हो गया। दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हेनरी निकोल्स ने लेग साइड की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की।

इसी दौरान गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर शॉट लेग की दिशा में चली गई। वहां मौजूद जुरेल ने बिना समय गंवाए आगे की तरफ छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को लपक लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने हेलमेट और पैड पहनकर इतनी तेजी से यह कैच पकड़ा। उनकी शानदार फुर्ती देखकर मैदान में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

https://x.com/ashwinravi99/status/2124352390786928734

हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। लेकिन दूसरी पारी में वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।

जुरेल के बेहतरीन कैच के चलते उन्हें 31 रन बनाकर वापस लौटना पड़ा। इस विकेट को भारतीय टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि निकोल्स पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने मजबूत चुनौती पेश कर चुके थे।

जुरेल के इस शानदार प्रयास की चर्चा सोशल मीडिया पर भी होने लगी। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी उनकी फील्डिंग से काफी प्रभावित हुए।

उन्होंने जुरेल की तारीफ करते हुए लिखा कि यह कैच शानदार था। साथ ही उन्होंने क्लोज-इन फील्डिंग की अहमियत बताई और उम्मीद जताई कि जुरेल टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

मुकाबले की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड ने हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के शतकों से पहली पारी में 368 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 85, देवदत्त पडिक्कल ने 80 और शुभमन गिल ने 98 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने भी 78 रनों का योगदान दिया। भारत ने कुल 720 रन बनाकर न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट की एक पारी में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।

‘पंत जब भी आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं तो चौंका देते हैं’, जुरेल ने बताया अपना अनुभव

ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं।