परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त
कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।
परेरा को पाकिस्तान के नसीम शाह ने शुरूआती चरण में दो जीवनदान दिये जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 58 रन बनाये। उन्होंने पहले विकेट के लिये यूएई के मुहम्मद वसीम (41) के साथ 94 रन की साझेदारी की।
मुंबई इंडियंस एमिरेट्स के आठ विकेट पर 174 रन के जवाब में वाइपर्स 122 रन ही बना सके। वाइपर्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोर्डन ने तीन ओवर में चार विकेट लिये।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।
‘पंत जब भी आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं तो चौंका देते हैं’, जुरेल ने बताया अपना अनुभव
ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं।
