द इंडियन व्यू

मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।

Prakhar
November 22, 2026
2 min read
मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।

पंत की मैच फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे क्योंकि वह बाजू में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड में भारत ए के लिये नहीं खेल सके थे। उन्हें इस टेस्ट श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास नहीं मिल पाया।

उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए पहले टेस्ट में 128 रन बनाये। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर दूसरे क्रिकेटर बने पंत ने मेजबान प्रसारक से कहा ,‘‘ मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और हर पारी में अपनी छाप छोउ़ना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जब भी मैदान पर उतरता हूं, चाहे फील्डिंग करूं या बल्लेबाजी, मैं पूरा मजा लेना चाहता हूं। मैदान पर उतरने से मुझे खुशी मिलती है। मुझे रोज मैदान पर उतरना अच्छा लगता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन साथ ही आपको मैदान पर की जाने वाली उस कड़ी मेहनत का आनंद भी लेना होगा, क्योंकि हर दिन आपको कोई रोमांचक विकेट नहीं मिलेगी। आपको डटे रहना होगा और मेहनत करनी होगी, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।’’

उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट शतक लगाना खास था। उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा शतक था। मैं न्यूजीलैंड में शतक लगाना चाहता था। मेरा लक्ष्य क्रीज पर ज्यादा देर तक टिके रहना था। मैं जब भी शतक लगाने की कोशिश करता हूं तो छक्के के साथ वहां तक पहुंचना चाहता हूं। इसकी वजह से कई बार शतक से चूका भी हूं। मैं इंतजार कर रहा था और जब मौका लगा तो मैने उसे गंवाया नहीं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त

कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल की बिजली जैसी फुर्ती, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

‘पंत जब भी आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं तो चौंका देते हैं’, जुरेल ने बताया अपना अनुभव

ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं।