लखनऊ में फिर दिखेगा विश्व बैडमिंटन का जलवा, सैयद मोदी चैंपियनशिप में 22 देशों की भागीदारी
देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में किया जाएगा।

लखनऊ। देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में किया जाएगा।
24 से 29 नवंबर तक योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजन
गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के कोर्ट पर होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में कई बेहतरीन खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
महिला युगल में खिताब बचाने उतरेंगी पिछले संस्करण की विजेता त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद
चैंपियनशिप में इस बार कुल 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के मुकाबले खेले जाएंगे।
22 देशों के 269 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती
रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन डा.नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, इंग्लैंड व फ्रांस सहित 22 देशों के 269 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसमें सबसे बड़ा दल मेजबान भारत का होगा जिसके 146 खिलाड़ी चैंपियनशिप में भाग लेंगे। वहीं मलेशिया के 20, इंडोनेशिया के 19 व थाईलैंड के 17 खिलाड़ी शामिल है।
चैंपियनशिप में इस बार मिलेगी 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि
यह चैंपियनशिप खेल प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मौका होगा जहां भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों के खेल का कमाल देखने को मिलेगा। इस चैंपियनशिप के आयोजन में सहयोग के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
चैंपियनशिप के सभी पांच वर्गों के मुख्य ड्रॉ में 32-32 खिलाड़ी अथवा जोड़ियां होंगी। इनमें 28 को सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि चार स्थान क्वालीफाइंग मुकाबलों के जरिए भरे जाएंगे। क्वालीफाइंग मुकाबले 24 नवंबर को होंगे और इसी दिन मुख्य ड्रॉ के कुछ मैच भी खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 29 नवंबर को होंगे।
पुरुष एकल में एचएस प्रणय को तीसरी वरीयता
पुरुष एकल में भारत के अनुभवी खिलाड़ी एचएस प्रणय को तीसरी वरीयता दी गई है। इस वर्ग में सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह शीर्ष वरीय और मलेशिया के ली जी जिया दूसरी वरीयता पर हैं। भारत के थारुण मन्नपल्ली को आठवीं वरीयता मिली है। इसके अलावा भारत के किरण जॉर्ज, तुषार सुवीर, सनीथ दयानंद और एस. शंकर मुथुस्वामी भी चुनौती पेश करेंगे।
महिला एकल में तन्वी व उन्नति पर भारतीय उम्मीदों का भार
महिला एकल में जापान की रिको गुंजी शीर्ष वरीयता के साथ उतरेंगी, जबकि भारत की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा को दूसरी और उन्नति हुड्डा को तीसरी वरीयता दी गई है।
अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे देश -विदेश के खिलाड़ी
भारत की अस्मिता चालिहा को पांचवीं, देविका सिहाग को सातवीं और ईशारानी बरुआ को आठवीं वरीयता मिली है। महिला युगल में पिछले संस्करण की विजेता भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद पी अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी। उन्हें शीर्ष वरीयता दी गई है।
युगल में इन जोड़ियों पर रहेगी निगाहें
भारतीय जोड़ी अश्विनी भट के. और शिखा गौतम को भी आठवीं वरीयता मिली है। पुरुष युगल में भारत के हरिहरन आमसाकरुणन और एमआर अर्जुन को तीसरी वरीयता दी गई है। वहीं मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो शीर्ष वरीयता के साथ भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे को चौथी तथा ध्रुव रावत और मनीषा के को सातवीं वरीयता दी गई है।
प्रतिभागी खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी के साथ ओमैक्स हाइट्स स्थित गौरव खन्ना एक्सीलिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि लखनऊ में इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
इससे न केवल प्रदेश में बैडमिंटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का खेल देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
चैंपियनशिप के सुचारू आयोजन के लिए रेफरी की भूमिका में श्रीलंका के रोहना डी सिल्वा होंगे। उनके साथ डिप्टी रेफरी इयान रॉस, टूर्नामेंट मैनेजर रुवियन रुस्लान और कंपटीशन मैनेजर राजेश कमल राजपूत होंगे।
चैपियनशिप में दर्शकों को नि:शुल्क इंट्री मिलेगी वहीं सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों का दूरदर्शन व वेव ओटीटी प्लेटफार्म पर सजीव प्रसारण होगा। आज प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष रविंद्र चौहान संयुक्त सचिव गौरव खन्ना भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आज प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन दो नवंबर को हुआ था। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
चैंपियनशिप को कई प्रमुख कॉरपोरेट्स का सहयोग प्राप्त है, जिनमें रेडिको खेतान, मिगसन, काउंटी फाउंडेशन, इन्वेस्ट यूपी व यूपी टूरिज्म का सहयोग आयोजन के स्तर और अनुभव को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्य ड्रॉ में यूपी के खिलाड़ियों की मौजूदगी
चैंपियनशिप में यूपी की श्रुति मिश्रा महिला युगल में चुनौती पेश करेंगी जबकि मानसी सिंह महिला एकल में उतरेंगी। महिला युगल श्रुति मिश्रा प्रिया के साथ जोड़ी बनाकर उतरेंगी।
इन स्पर्धाओं में मुकाबले : महिला एकल, पुरुष एकल, महिला युगल, पुरुष युगल, मिश्रित युगल।
क्वालीफाइंग मुकाबले : 24 नवंबर, 2026 को
मुख्य ड्रा : 24 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक
कुल प्राइजमनी : 2,50,000 अमेरिकी डालर
More information here:
https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/5274/syed-modi-india-international-2026/players/
खिलाड़ियों की वरीयता सूची
पुरुष एकल
1. जिया हेंग जेसन तेह –सिंगापुर
2. ली ज़ी जिया (मलेशिया)
3. एचएस प्रणय (भारत)
4. रिची दुता रिचारर्डो (इंडोनेशिया)
5. जस्टिन होह (मलेशिया)
6. अर्नौड मर्केल (फ्रांस)
7. जियोन ह्योक-जिन (कोरिया)
8. थारुण मन्नपल्ली (भारत)
महिला एकल
1. रिको गुंजी (जापान)
2. तन्वी शर्मा (भारत)
3. उन्नति हुड्डा (भारत)
4. सुपानिदा कटेथोंग (थाईलैंड)
5. अस्मिता चालिहा (भारत)
6. क्रिस्टी गिलमोर (स्काटलैंड)
7. देविका सिहाग (भारत)
8. ईशारानी बरुआ (भारत)
पुरुष युगल
1. रेमंड इंद्र व निकोलौस जोकिन (इंडोनेशिया)
2. पीराचाई सुकफुन व पक्कापोन टीरारतसाकु (थाईलैंड)
3. हरिहरन आमसाकरुणन व एम.आर. अर्जुन (भारत)
4. अली फातिर रेहान व डेविन अर्था वाहयुदी (इंडोनेशिया)
5. चेन चेंग कुआन व लियू कुआंग-हेंग (चीनी ताइपे)
6. लाई पो-यू व त्साई फू-चेंग (चीनी ताइपे)
7. चालोएमपोन चारोएनकिटामोर्न व वोरापोल थोंगसा-नगा (थाईलैंड)
8. एलेक्स ग्रीन व ज़ैक रस (इंग्लैंड)
महिला युगल
1. त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी (भारत)
2. ओंग शिन यी व कारमेन तिंग (मलेशिया)
3. पोलिना बुह्रोवा व येव्हेनिया कांतमिर (यूक्रेन)
4. इसयाना स्याहिरा मीदा व रिंजानी क्विनारा नास्टिन (इंडोनेशिया)
5. हथाइथिप मिजाद व नपापाकोर्न तुंगकासतान (थाईलैंड)
6. लो ज़ी यू व नोराकिला मैसराह रामदान (मलेशिया)
7. मार्गोट लैम्बर्ट व केमिली पोगनैंट (फ्रांस)
8. अश्विनी भट के. व शिखा गौतम (भारत)
मिश्रित युगल
1. ध्रुव कपिला व तनीषा क्रैस्टो (भारत)
2. कैलम हेमिंग व एस्टेल वैन लीवन (इंग्लैंड)
3. अलेक्जेंडर डन व जूली मैकफेरसन (स्काटलैंड)
4. रोहन कपूर व रुत्विका शिवानी गड्डे (भारत)
5. रेहान नौफल कुशरजैंतो व मेलाती देवा ओक्तविअंती (इंडोनेशिया)
6. वोंग तियेन सी व लिम चिउ सिएन (मलेशिया)
7. ध्रुव रावत व मनीषा के (भारत)
8. सैमुअल जोन्स व लिज़ी टोलमैन (इंग्लैंड)
सम्बंधित ख़बरें
सोमवार से होगी मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत
यूपी के फहद अहमद, तेजस सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद आरिज, वैश्विक गौतम और महाराष्ट्र के कैरव पांडेय ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।
हाथ की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, बाकी व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेलेंगे विल जैक्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
गांधीनगर में आज फिट इंडिया 'संडेज ऑन साइकिल' की 99वीं आवृत्ति: संविधान दिवस की थीम पर डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे शिरकत
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।
