द इंडियन व्यू

लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Prakhar
November 22, 2026
2 min read
लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

लखनऊ। समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के समन्वय से आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्घाटन गौरव सिंह आई.पी.एस (डी.आई.जी) हेड सी.बी.आई ब्रांच लखनऊ, उत्तर प्रदेश ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर कर दोनों खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने की, जबकि एसोसिएशन के सचिव सहदेव सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडे मिस्टर कबीर, कोषाध्यक्ष विशाल राज एवं प्रतियोगिता सचिव सैयद अफरोज शेर और अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

पहले दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मिनी बालक आयु वर्ग के 20-22 किग्रा वर्ग में के.डी.एस के सोमिक तिवारी ने के.डी.एस के कार्तिक को और के. डी. एस के अदवित ने के. डी. एह. के आयुष को हराया, जबकि सी. बी. ए के अनिरुद्ध भारती ने के.डी.एस के इजहान को हराकर जीता और सेमीफाइनल में प्रवेश किया

सब जूनियर बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में 50-52 किग्रा भारवर्ग में एल.एम.सी के नितिग जोशी ने एल. एम. सी के मनाविक निगम को मात दी, टीएफसी के अब्दुल्ला खान ने एल.एम.सी के मीत भगड़े को हराया।

जुनियर बालक वर्ग के में +80 किग्रा भारवर्ग मे पी. आई. बी. ए के शौर्य त्रिपाठी ने के.डी.एस के श्रेयस को को, एल. एम. सी. के शयोन ने एल. एम.एम.सी के सत्व प्रताप सिंह को, सी. बी. ए के मेधास ने एल. एम. सी के असटीन को हराया.

सीनियर बालक वर्ग के 55-60किग्रा भार वर्ग में के.डी.एस के नमन भारती ने चौक के शुभम सोनी को हरा कर सभी ने अपने अगले राउंड के सेमी फाइनल में प्रवेश किया.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की जीत में दिलबाग खान का हरफनमौला खेल

दिलबाग खान (दो विकेट, 50 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मानव रचना आईआईआरएस फरीदाबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से रौंदा

गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पहली जीत की तलाश में रियल कश्मीर, शानदार फॉर्म वाली डेम्पो से होगी टक्कर

इस सीज़न में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी रियल कश्मीर एफसी की टीम सोमवार, 23 नवंबर को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के 21वें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही डेम्पो एससी का सामना करेगी।