वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर हो गया है। जबकि भारत को प्रतिशत अंक में नुकसान हुआ है। चौथे दिन के अंत तक भारत ड्राइविंग सीट पर था, टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 8 विकेट की दराकर थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि न्यूजीलैंड यह टेस्ट मैच ड्रॉ करा पाएगा।
पहले सेशन में भारत ने डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र के रूप में 2 विकेट भी चटकाए, मगर इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने पिच पर ऐसा खूंटा गाढ़ा कि भारतीय गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट ही खोए और 239 रन बनाए।
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से मेजबान टीम लेटेस्ट डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गया है। उनके खाते में अब 66.67 प्रतिशत अंक रह गए हैं। वहीं शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया मैच ड्रॉ होने के बावजूद चौथे पायदान पर है। हालांकि भारत के प्रतिशत अंकों में घाटा हुआ है।
भारत के खाते में अब 50 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं। इस मैच के ड्रॉ होने से भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। गत चैंपियन साउथ अफ्रीका पहले तो अब ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है।
11 साल बाद ऐसा हुआ है जब टीम इंडिया के लगातार दो टेस्ट मैच ड्रॉ हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में ड्रॉ टेस्ट खेलने से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर आखिरी मुकाबला ड्रॉ खेला था। टीम इंडिया के मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकल में 3 मैच ड्रॉ हो चुके हैं।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 368 रन बोर्ड पर लगाए। मैच की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही थी। 70 रन पर भारत ने मेजबान टीम के 5 बल्लेबाज आउट हो गए थे।
मगर इसके बाद हेनरी निकल्स और ग्लेन फिलिप्स ने डबल सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम को मुश्किल से निकाला। निकल्स अंत तक 175 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं फिलिप्स ने 118 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने पहली पारी मं 720 रन बना दिए।
टीम इंडिया ने 9 विकेट गिरने के बाद पारी घोषित की। केएल राहुल ने 136 तो ऋषभ पंत ने 128 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
फिलिप्स-मिचेल की जुझारू पारी से न्यूजीलैंड ने बचाया मैच, भारत की जीत का सपना टूटा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम की हार को टालने में कामयाब रहे।
दो गोल से चमका मोहन बागान, चर्चिल ब्रदर्स की चुनौती 2-1 से ध्वस्त
मोहन बागान सुपर जायंट ने यहां चर्चिल ब्रदर्स एससी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
अल्काराज ने जीता पहला एटीपी फाइनल्स खिताब, नडाल ने खास संदेश से बढ़ाया उत्साह
ट्यूरिन में अपना पहला एटीपी फाइनल्स खिताब जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज को स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से एक खास बधाई संदेश मिला।
