पंजाब हॉकी लीग: घुमनहेड़ा राइजर्स की शानदार वापसी, नामधारी XI को 3-2 से हराया
घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।

मोहाली : घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के मुकाबले यहां ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
दिन के एक रोमांचक मुकाबले में पहला क्वार्टर गोल रहित रहने के बाद घुमनहेड़ाराइजर्स ने 17वें मिनट में सिद्धार्थ के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। हालांकि, नामधारी XI ने तुरंत जवाब दिया। टीम के कप्तानबिहारा ने 18वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही मिस्बाहखान ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
अंतिम क्वार्टर में 1-2 से पिछड़ रही घुमनहेड़ाराइजर्स ने शानदार खेल दिखाया। 46वें मिनट में ताशु ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद 50वें मिनट में जगजीतसिंह ने मैदानी गोल दागते हुए टीम की वापसी पूरी की और दिल्ली की इस अकादमी को 3-2 से यादगार जीत दिलाई।
दिन के पहले मुकाबले में सुरजीत हॉकी अकादमी ने शानदार वापसी करते हुए मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई को 4-2 से मात दी। इस मुकाबले के हीरो कुशलशर्मा रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई।
मेजरध्यानचंदस्पोर्ट्सकॉलेज ने आक्रामक शुरुआत की। टीम के कप्तान सुनीलपाल ने आठवें मिनट में गोलकर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि 21वें मिनट में अमनराजभर ने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।
हालांकि, तीसरे क्वार्टर के अंतिम दो मिनट में सुरजीतहॉकीअकादमी ने मुकाबले का रुख बदल दिया। कुशलशर्मा ने पहले पेनल्टीकॉर्नर को गोल में बदला और फिर मैदानी गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।
अंतिम क्वार्टर के आठवें मिनट में कुशल ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और सुरजीत हॉकी अकादमी को पहली बार बढ़त दिलाई। 57वें मिनट में मंदीपसिंह ने मैदानी गोलकर टीम की 4-2 से जीत सुनिश्चित कर दी। जालंधर की इस अकादमी के लिए यह टूर्नामेंट की पहली जीत रही।
दिन के अंतिम मुकाबले में गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से करारी शिकस्त दी। सोनीपत की ओर से वीरकुमार और गुरदियालसिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि सचिन, आशीष और भविष्य ने एक-एक गोल कर टीम की शानदार जीत में योगदान दिया। इस जीत के साथ सोनीपत की टीम ने लीग में अपना खाता खोला।
कल के मुकाबले
- सुबह 11:30 बजे: ओडिशा नेवल टाटा हॉकी एचपीसी बनाम गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत
- दोपहर 1:30 बजे: नामधारी XI बनाम नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर
- दोपहर 3:30 बजे: एसडीएटी, तमिलनाडु बनाम राउंडग्लास हॉकी अकादमी
सम्बंधित ख़बरें
एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब
साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल
इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी व सीजीसी की शानदार जीत
नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।
