द इंडियन व्यू

देवेश के तूफानी अर्धशतक से टाइम्स ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

मैन ऑफ द मैच देवेश पांडेय (71) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 73 रन से पराजित किया।

Prakhar
November 20, 2026
2 min read
देवेश के तूफानी अर्धशतक से टाइम्स ऑफ इंडिया की बड़ी जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच देवेश पांडेय (71) के तूफानी अर्धशतक की बदौलत टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को 73 रन से पराजित किया।

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया। टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और 27 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी।

हालांकि देवेश पांडेय व ऋषि सिंह सेंगर ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को संभाला।देवेश पांडेय ने 41 गेंदों पर 9 चौके व 1 छक्के की सहायता से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जबकि ऋषि सिंह सेंगर ने 38 गेंदों पर 2 चौके से 39 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।

मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश से नंदन श्रीवास्तव ने दो विकेट चटकाए। जवाब में मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश 17.4 ओवर में 106 रन ही बना सका। टीम से आकिब मेराज खान 19, अंकित भारती 18 व रतीश त्रिवेदी 16 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके।

टाइम्स ऑफ इंडिया से राजीव श्रीवास्तव, शलभ सक्सेना, मोहसिन उस्मानी व इश्तियाक रजा ने दो-दो विकेट चटकाए। देवेश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैन वरिष्ठ खेल पत्रकार असीम मुखर्जी ने प्रदान किया।

इससे पूर्व दिन के पहले मैच में दैनिक जागरण ने वाकओवर से जीत दर्ज की क्योंकि प्रतिद्वंद्वी हिंदुस्तान की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी थी। टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर शनिवार को टाइम्स ऑफ इंडिया व अमर उजाला के बीच सुबह 10 बजे से मैच खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल

इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी व सीजीसी की शानदार जीत

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।