द इंडियन व्यू

खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल

इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Prakhar
November 20, 2026
2 min read
 खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

बेंगलुरु थंडर्स ने सेमीफाइनल में मुंबई डॉल्फिंस को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच सेट तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में बेंगलुरु ने उतार-चढ़ाव के बीच शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मुंबई ने पहला और तीसरा सेट जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन बेंगलुरु ने दूसरे और चौथे सेट में वापसी की। निर्णायक पांचवें सेट में भी बेंगलुरु ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 15-9 से जीत हासिल की।

इस मुकाबले में वीना मैथ्यू और ईजल मैथ्यू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब फाइनल में भी बेंगलुरु की टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से उतरेगी।

दूसरी ओर हैदराबाद हैरियर्स की टीम भी खिताबी मुकाबले में जीत के लिए पूरी ताकत लगाएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ ही दबाव के क्षणों में बेहतर खेल दिखाना भी अहम होगा। शनिवार को इकाना स्टेडियम में तय होगा कि लीग का खिताब किस टीम के नाम रहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी व सीजीसी की शानदार जीत

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।

पंजाब हॉकी लीग: घुमनहेड़ा राइजर्स की शानदार वापसी, नामधारी XI को 3-2 से हराया

घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।