द इंडियन व्यू

एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

Prakhar
November 20, 2026
2 min read
एससीआर ने सीएजी को हराकर जीता केडी सिंह बाबू हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

लखनऊ। साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल मुकाबले में सीएजी को 3-1 से पराजित कर 44वीं केडी सिंह बाबू स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

रोमांचक फाइनल में सीएजी को 3-1 से दी शिकस्त, तीसरे स्थान पर रही पंजाब नेशनल बैंक

शुक्रवार को पद्म श्री मोहम्मद शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउण्ड, गोमती नगर में खेले गए खिताबी मुकाबले में एक गोल से पिछड़ने के बाद एससीआर की ओर से प्रताप लाकरा ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो तथा अजीत पांडे ने एक मैदानी गोल दागकर टीम को चैंपियन बनाया।

वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए रोमांचक मैच में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) को 5-4 से मात दी।

टूर्नामेंट के फाइनल में सीएजी ने 19वें मिनट में मनजीत के फील्ड गोल से बढ़त बनाई, लेकिन उसी मिनट में एससीआर के प्रताप लाकरा ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 24वें मिनट में प्रताप लाकरा ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बढ़त दिलाई, जबकि 40वें मिनट में अजीत पांडे ने फील्ड गोल कर एससीआर की 3-1 से जीत पक्की कर दी।

प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि विशेष सचिव खेल, उ०प्र० कुमार विनीत ने किया, जिनका स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी महेंद्र सिंह बोरा व आर०के० टंडन, मेजर ध्यानचंद के पुत्र देवेंद्र ध्यानचंद, हॉकी यू०पी० के सचिव रजनीश मिश्रा, जिला हॉकी लखनऊ के सचिव अविनाश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह भदौरिया, संतोष, उपक्रीड़ाधिकारी महमूद अकरम व मुशर्रफ खां सहित अन्य प्रशिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

व्यक्तिगत व टीम पुरस्कारों में एससीआर के प्रताप लाकरा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब व 20 हजार रुपये नकद मिले।

इसके अलावा बेस्ट फॉरवर्ड लवप्रीत सिंह (एससीआर), बेस्ट हाफ विशाल सिंह (सीएजी), बेस्ट फुलबैक युवराज सिंह (पीएसबी) और बेस्ट गोलकीपर अफनास (पीएनबी) को 10-10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

विजेता एससीआर टीम को ट्रॉफी व दो लाख रुपये, उपविजेता सीएजी को एक लाख रुपये तथा तीसरे स्थान पर रही पीएनबी टीम को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

खिताबी जंग में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स की टक्कर कल

इकाना स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रो वॉलीबाल लीग का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल में बेंगलुरु थंडर्स और हैदराबाद हैरियर्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजरें खिताब पर होंगी और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी व सीजीसी की शानदार जीत

नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में एमडीयू रोहतक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीजीसी यूनिवर्सिटी ने नमन वर्मा (81) और अभिषेक ठाकुर (51) की तूफानी पारियों के दम पर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को 175 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

यूपी की जीत में भुवनेश्वर के तीन विकेट, जुयाल ने खेली आतिशी पारी

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तीन विकेट से उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप ए के मैच में चंडीगढ को 30 रन से हराया।

पंजाब हॉकी लीग: घुमनहेड़ा राइजर्स की शानदार वापसी, नामधारी XI को 3-2 से हराया

घुमनहेड़ाराइजर्स ने पंजाब हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए नामधारी XI को 3-2 से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, सुरजीत हॉकी अकादमी और गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।