केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, 50 साल बाद दोहराया गावस्कर-अमरनाथ का कारनामा
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
उनसे पहले सुनील गावस्कर और सुरिंदर अमरनाथ ने 1976 में न्यूजीलैंड दौरे पर यह उपलब्धि हासिल की थी। गावस्कर ने ऑकलैंड में 116 और सुरिंदर अमरनाथ ने 124 रन की पारी खेली थी। करीब 50 साल बाद राहुल ने इस विशेष उपलब्धि को दोहराया।
राहुल ने इसके साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका यह 13वां टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 207 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
राहुल चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले आठवें एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सईद अनवर, राहुल द्रविड़, यूनिस खान, कुमार संगकारा और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजों में राहुल इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।
खास बात यह है कि राहुल और पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर इस सूची के ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने चारों सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट शतक लगाए हैं।
मुकाबले की बात करें तो राहुल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक 3 विकेट पर 473 रन बना लिए हैं ऋषभ पंत 47 और कप्तान शुभमन गिल 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल नौ चौकों और दो छक्के से 136 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर बोल्ड हुए।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
