द इंडियन व्यू

पंजाब एफसी ने चेन्नईयिन के खिलाफ खेला ड्रॉ, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर कायम

पंजाब एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

Prakhar
November 21, 2026
1 min read
पंजाब एफसी ने चेन्नईयिन के खिलाफ खेला ड्रॉ, अंक तालिका में पांचवें स्थान पर कायम

पंजाब एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच शनिवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

घरेलू टीम चेन्नईयिन एफसी ने 13वें मिनट में निखिल प्रभु के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। हालांकि पंजाब एफसी ने 41वें मिनट में राफेल मेसी बोउली के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

इस ड्रॉ के बाद पंजाब एफसी पांच मैच में आठ अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है जबकि चेन्नईयिन एफसी छह मैच में छह अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में

मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।