द इंडियन व्यू

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

Prakhar
November 21, 2026
2 min read
पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

चौधरी ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से चार ओवर में दो विकेट चटकाने के बाद 66 रन की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई।

इंग्लैंड ने कप्तान हैरी केन (65 रन) की पारी के बूते 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन बनाकर इस मैदान पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह एमसीजी में टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत में जन्मे चौधरी छह साल पहले पर्यटक वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे, लेकिन कोविड महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के चलते वहीं रुक गए।

मैच के बाद चौधरी ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता कल रात ही भारत से यहां पहुंचे हैं। उनके सामने ‘प्लेयर ऑफ द मैच (मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)’ का पुरस्कार जीतने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहां स्टेडियम में बैठकर मुझे खेलते हुए देखना उनका पहला अनुभव था।’’

आगामी टेस्ट मुकाबलों की तैयारियों के कारण दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे थे। इसके बावजूद नये चेहरों से सजी मेजबान टीम ने मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की।

अपने घरेलू मैदान पर यादगार पदार्पण के बाद चौधरी जब आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सन्नी बेकर जैसे गेंदबाजों के बिना उतरी इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी।

चार साल पहले एमसीजी में टी20 विश्व कप फाइनल के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे सैम कुरन के पास अंतिम ओवर में 11 रन बचाने की चुनौती थी लेकिन वह सफल नहीं रहे। जैक एडवर्ड्स ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी।

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला का दूसरा मुकाबला मंगलवार को गोल्ड कोस्ट के कैरारा में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया को 97 रन से हराकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला 2-1 से अपने नाम की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में

मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।