द इंडियन व्यू

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए ट्रायल शुरू, पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पहले संस्करण के भव्य आयोजन के बाद अब यूपी प्रो हैंडबॉल लीग दूसरे सीजन की ओर बढ़ रहा है।

Prakhar
November 21, 2026
2 min read
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए ट्रायल शुरू, पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ। पहले संस्करण के भव्य आयोजन के बाद अब यूपी प्रो हैंडबॉल लीग दूसरे सीजन की ओर बढ़ रहा है।

इसी क्रम में लीग के सीजन-2 के लिए शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में दो दिवसीय चयन ट्रायल की शुरुआत हुई। पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और एसएन पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन ट्रायल में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

ट्रायल प्रक्रिया सेना के कृष्णा गौतम, रेलवे के सुशांत मिश्रा, एसएसबी के आदित्य यादव और यूपी पुलिस के मनोज चौरसिया सहित अनुभवी कोचों की निगरानी में संचालित हुई।

शनिवार को यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल की शुरुआत कराई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि लीग का दूसरा सीजन पहले से अधिक व्यापक होगा। इसमें अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी शामिल करने का निर्णय सराहनीय है। इससे विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं को एक साथ खेलने और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ ट्रायल में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

लीग के संस्थापक निदेशक अमित पाण्डेय ने बताया कि पहले सीजन के सफल आयोजन और खिलाड़ियों को मिले शानदार मंच से प्रेरित होकर दूसरे सीजन को और व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है।

पहले सीजन में केवल उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मौका दिया गया था, जबकि इस बार दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के लिए भी चयन प्रक्रिया खोली गई है। हालांकि फ्रेंचाइजी टीमों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या सर्वाधिक रहेगी।

उन्होंने बताया कि रविवार को सेंट्रल जोन के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर लीग के सह संस्थापक मोहम्मद तौहीद, अध्यक्ष प्रखर शुक्ला, लीग मैनेजमेंट से चयंक प्रधान व यशवीर सिंह व लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में

मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।