द इंडियन व्यू

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

Prakhar
November 21, 2026
2 min read
टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

लखनऊ। राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में अमर उजाला 19.3 ओवर मे 114 रन पर आल आउट हो गया। टीम ने 33 रन पर पांच विकेट गंवा दिए।

अनुराग बाजपेयी (23), अनुज कुमार (22) व शुभम बंसल (11) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके। टाइम्स ऑफ इंडिया से राजीव श्रीवास्तव ने तीन जबकि इश्तियाक रजा व मोहसिन उस्मानी ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में टाइम्स ऑफ इंडिया ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज देवेश पांडेय ने 45 गेंदों पर 12 चौके व एक छक्के से नाबाद 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके जोड़ीदार अब्बास रिजवी ने 36 गेंदों पर 4 चौके से 36 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम की झोली मे आसान जीत डाल दी। अमर उजाला से एकमात्र विकेट राजीव आनंद को मिला।

टाइम्स ऑफ इंडिया के देवेश पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैन वरिष्ठ खेल पत्रकार अनंत मिश्रा ने प्रदान किया। टूर्नामेंट में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर रविवार को दूरदर्शन व दैनिक जागरण के मध्य मैच जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में

मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।