2030 से फॉर्मूला 1 में लौटेगा वी8 इंजन का दौर, फिर सुनाई देगी पुरानी गड़गड़ाहट
फॉर्मूला 1 में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। खेल की संचालन संस्था एफआईए ने पुष्टि की है कि 2030 से वी8 इंजन की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रस्ताव पर टीमों, इंजन निर्माताओं और खेल से जुड़े प्रमुख पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इस बदलाव के साथ फॉर्मूला 1 अपने पुराने रेसिंग अंदाज की ओर लौटने की तैयारी में है।

फॉर्मूला 1 में एक बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। खेल की संचालन संस्था एफआईए ने पुष्टि की है कि 2030 से वी8 इंजन की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इस प्रस्ताव पर टीमों, इंजन निर्माताओं और खेल से जुड़े प्रमुख पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इस बदलाव के साथ फॉर्मूला 1 अपने पुराने रेसिंग अंदाज की ओर लौटने की तैयारी में है।
प्रस्तावित नियमों के तहत 2030 से 2.1-लीटर टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन इस्तेमाल किए जाएंगे। ये इंजन टिकाऊ ईंधन (सस्टेनेबल फ्यूल) पर चलेंगे। इसके अलावा नई पावर यूनिट को मौजूदा इंजन व्यवस्था के मुकाबले कम खर्चीला बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। वर्ष 2013 के बाद यह पहला मौका होगा, जब फॉर्मूला 1 में वी8 इंजन की वापसी होगी।
एफआईए ने अपने बयान में कहा कि 2030 से लागू होने वाले नए एफ1 पावर यूनिट नियमों के लिए 2.1-लीटर टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन को मुख्य पावर यूनिट के रूप में चुना गया है। नए इंजन में कुछ पारंपरिक ज्यामितीय विशेषताओं को भी बरकरार रखा जाएगा।
इंजन में बदलाव के साथ कारों के डिजाइन पर भी ध्यान दिया जाएगा। एफआईए की योजना वी8 पावर यूनिट को हल्के और अधिक फुर्तीले चेसिस के साथ जोड़ने की है। इससे रेसिंग में ड्राइवरों के कौशल को अधिक महत्व मिलेगा और ट्रैक पर एक-दूसरे के करीब मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस बदलाव का एक प्रमुख आकर्षण वी8 इंजन की पारंपरिक तेज आवाज की वापसी भी होगी।
एफआईए का मानना है कि नए नियमों से रेसिंग अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनेगी। साथ ही, कम खर्च, टिकाऊ ईंधन और सरल तकनीक के जरिए खेल को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।
एफआईए अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलायेम ने इस सहमति को फॉर्मूला 1 के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा ऐसा खेल तैयार करना रहा है, जिसमें प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ने के साथ नई तकनीक और स्थिरता को भी प्राथमिकता मिले।
बेन सुलायेम ने कहा, "वी8 इंजन की वापसी चैंपियनशिप के मूल स्वरूप से दोबारा जुड़ने का अवसर है। इससे वह खास आवाज और वास्तविक रेसिंग वापस आएगी, जिसे दुनिया भर के प्रशंसक पसंद करते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि एफआईए का लक्ष्य ऐसी कारें तैयार करना है, जो हल्की, सरल और अधिक किफायती हों तथा जिनमें ड्राइवर का कौशल प्रतिस्पर्धा का केंद्र बना रहे। उन्होंने इस समझौते तक पहुंचने में सहयोग करने वाले सभी पक्षों का आभार भी जताया।
वी8 इंजन की वापसी को लेकर अगला महत्वपूर्ण कदम अगले महीने शंघाई में होने वाली एफआईए वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट काउंसिल की बैठक होगी। इस बैठक में 2030 के लिए नए नियमों का निश्चित नियामक ढांचा पेश किए जाने की योजना है। हालांकि, प्रस्तावित बदलावों को अंतिम रूप देने और लागू करने से पहले संबंधित नियामक मंजूरियां मिलना अभी बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए ट्रायल शुरू, पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
पहले संस्करण के भव्य आयोजन के बाद अब यूपी प्रो हैंडबॉल लीग दूसरे सीजन की ओर बढ़ रहा है।
लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में
मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।
पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया
पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।
24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से
यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।
