भारत ने न्यूजीलैंड की चुनौती को थामा, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बरकरार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेले गए 2026 भारत-न्यूजीलैंड खेल मैत्री शताब्दी समारोह के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में खेले गए 2026 भारत-न्यूजीलैंड खेल मैत्री शताब्दी समारोह के दूसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला।
न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में डायलन थॉमस के गोल से बढ़त बनाई। भारत ने 35वें मिनट में अंगद बीर सिंह के गोल से बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 56वें मिनट में सैम हिहा के गोल से एक बार फिर बढ़त बनाई।
हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अगले ही मिनट कप्तान संजय ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
भारत ने 19 नवंबर को खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमें रविवार, 22 नवंबर को तीसरे और अंतिम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। भारत दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेगा।
तीन मैचों की यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों की शुरुआत 1926 में हुई थी, जब महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की मौजूदगी वाली भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
