
स्पोर्ट्स
21–40 of 11163 stories · Page 2 of 559


न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती हॉकी सीरीज
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित की गई प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम मैच 2-2 से ड्रॉ खेला और इस तरह से श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की।

परेरा की तूफानी पारी, जोर्डन की घातक गेंदबाजी से मुंबई ने डेजर्ट वाइपर्स को दी शिकस्त
कुसल परेरा के अर्धशतक और क्रिस जोर्डन के चार विकेट से मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 के पहले मैच में गत विजेता डेजर्स वाइपर्स को 52 रन से हराया।

जुरेल के हाथों में चमकी बिजली, एक हाथ से लपका ऐसा कैच कि देखते रह गए सब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

मैदान पर उतरना मुझे खुशी देता है, हर पारी में छाप छोड़ना चाहता हूं : ऋषभ पंत
दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बोला कि मैदान पर रहने से उन्हें खुशी मिलती है और वह प्रदर्शन में निरंतरता पर फोकस कर रहे हैं।

‘पंत जब भी आगे बढ़कर शॉट लगाते हैं तो चौंका देते हैं’, जुरेल ने बताया अपना अनुभव
ध्रुव जुरेल अपने साथी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ‘असाधारण प्रतिभा’ और एक ‘मेंटोर’ (मार्गदर्शक) मानते हैं जिनके टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के प्रति दृष्टिकोण का वह बारीकी से आकलन करते हैं।

ऋषभ पंत का ऐतिहासिक कारनामा, SENA देशों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया (एसईएनए देश) में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर और भारत के छठे बल्लेबाज बन गए।

मेदवेदेव को हराकर फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव, अब अल्काराज से खिताबी भिड़ंत
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दानिल मेदवेदेव को हराकर एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली जहां उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा।

भारत ने न्यूजीलैंड पर कसा शिकंजा, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 8 विकेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में हो रहे टेस्ट मैच का चौथा दिन समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में शुरुआती 2 झटके देकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।

फिट इंडिया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 99वां संस्करण आयोजित, 29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक 100वां आयोजन
फिट इंडिया मूवमेंट एक ऐतिहासिक उपलब्धि के करीब पहुंच रहा है। इसी क्रम में रविवार को गांधीनगर में फिट इंडिया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 99वें संस्करण का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

मुमताज-सुनेलिता के गोल से भारत ने कोरिया को हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है।

बेंगलुरु थंडर्स ने रचा इतिहास, हैदराबाद को हराकर जीती वुमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग की पहली ट्रॉफी
शानदार खेल, दमदार वापसी और बेहतरीन टीमवर्क के दम पर बेंगलुरु थंडर्स ने वुमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।

जैबीर सिंह कंग ने जूनियर गोल्फ में रचा इतिहास, आईजीयू मेरिट लिस्ट में बने नंबर-1
राउंड ग्लास गोल्फ अकादमी (आर.जी.जी.ए.) के खिलाड़ी जैबीर सिंह कंग ने अपने उभरते करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) की जूनियर बॉयज़ कैटेगरी ए (15 से 17 वर्ष) की नवीनतम मेरिटलिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

टीसीसी ने फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से दी शिकस्त
इश्तियाक अहमद (25 रन, दो विकेट) के हरफनमौला खेल और हनी जाफरी (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से टीसीसी ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मैच में फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से हराया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी ने एसडीएटी को 10-0 से रौंदा, लगातार दूसरी जीत दर्ज की
राउंड ग्लास हॉकी अकादमी ने तीसरे पंजाब हॉकी लीग सीज़न के तीसरे दिन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 10-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने भी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग सीजन -2 ट्रायल में 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
पहले संस्करण के भव्य आयोजन के बाद अब यूपी प्रो हैंडबॉल लीग दूसरे सीजन की ओर बढ़ रहा है।

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में
मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया
पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से
यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में
राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
