द इंडियन व्यू

टीसीसी ने फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से दी शिकस्त

इश्तियाक अहमद (25 रन, दो विकेट) के हरफनमौला खेल और हनी जाफरी (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से टीसीसी ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मैच में फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से हराया।

Prakhar
November 21, 2026
1 min read
टीसीसी ने फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से दी शिकस्त

लखनऊ। इश्तियाक अहमद (25 रन, दो विकेट) के हरफनमौला खेल और हनी जाफरी (4 विकेट) की धारदार गेंदबाजी से टीसीसी ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मैच में फायरबाल्स मास्टर्स को पांच रन से हराया।

पांचवीं अधीर दुबे मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

डीएवी स्टेडियम पर टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 197 रन बनाए। डा. प्रियेश ने 39, अफजल ने 26, शिव श्रीवास्तव ने 31, इश्तियाक अहमद ने 25 रन का योगदान किया।

फायरबाल्स मास्टर्स से फिरोज खान को तीन विकेट की सफलता मिली। जवाब में फायरबाल्स मास्टर्स 19.4 ओवर में 192 रन ही बना सका। मदन ने 32 गेंदों पर 8 चौके व एक छक्के से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम जीत से दूर रह गयी। टीसीसी से हनी जाफरी को चार विकेट जबकि इश्तियाक अहमद व सत्य प्रकाश को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की जीत में दिलबाग खान का हरफनमौला खेल

दिलबाग खान (दो विकेट, 50 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मानव रचना आईआईआरएस फरीदाबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से रौंदा

गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खम

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।