यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खम
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

लखनऊ। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित ट्रायल में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुल 372 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने खेल कौशल, फिटनेस और दमखम के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस दौरान पिछले सीजन के मैन ऑफ द मैच रहे रोहितास ने भी ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लीग के संस्थापक निदेशक अमित पाण्डेय ने कहा कि सेंट्रल जोन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है। खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी और उनका उत्साह इस बात का प्रमाण है कि लीग के प्रति खिलाड़ियों में काफी आकर्षण और विश्वास है।
अगली चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के भिलाई में 28 नवंबर को आयोजित होगी। इस अवसर पर लीग के सह संस्थापक मोहम्मद तौहीद तथा चयन समिति के प्रमुख यशवीर सिंह और प्रखर शुक्ला भी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम
समन्वय लखनऊ जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पहले दिन मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की जीत में दिलबाग खान का हरफनमौला खेल
दिलबाग खान (दो विकेट, 50 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मानव रचना आईआईआरएस फरीदाबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से रौंदा
गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
पहली जीत की तलाश में रियल कश्मीर, शानदार फॉर्म वाली डेम्पो से होगी टक्कर
इस सीज़न में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी रियल कश्मीर एफसी की टीम सोमवार, 23 नवंबर को स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026-27 के 21वें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही डेम्पो एससी का सामना करेगी।
