द इंडियन व्यू

नेवल टाटा हॉकी अकादमी लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) ने भी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

Prakhar
November 22, 2026
4 min read
नेवल टाटा हॉकी अकादमी लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

मोहाली : नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) ने भी लगातार दूसरी जीत हासिल की।

दूसरी ओर, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 का चौथा दिन यहां ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला गया।

नेवल टाटा हॉकी अकादमी ने मैच की शानदार शुरुआत करते हुए आठवें मिनट में सुखूगुरिया के फील्डगोल की मदद से बढ़त हासिल की। इसके बाद 25वें मिनट में अमित कोंगारी ने एक और फील्ड गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इस तरह टीम मध्यांतर तक दो गोल की बढ़त के साथ आगे रही।

मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की और 36वें मिनट में शिवमयादव ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि, नेवल टाटा हॉकी अकादमी ने 56वें मिनट में अपने कप्तान एमडीजईद के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से दो गोल की बढ़त फिर से हासिल कर ली और टूर्नामेंट में अपना जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

ओडिशा नेवल टाटा हॉकी एचपीसी ने दिन के पहले मुकाबले में घुमन हेड़ाराइजर्स अकादमी, दिल्ली को 3-1 से हराकर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भुवनेश्वर की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए छठे मिनट में अभिषेक टोपनो के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से बढ़त बनाई।

इसके चार मिनट बाद ही बिनयानंदसिंहयुमखाम ने 10वें मिनट में फील्ड गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। घुमनहेड़ाराइजर्सअकादमी ने तुरंत जवाब दिया और 13वें मिनट में पंकजफालस्वाल ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक यही स्कोर रहा।

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और घुमनहेड़ा की टीम बराबरी की तलाश में जुटी रही। हालांकि, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी एचपीसी ने रक्षात्मक अनुशासन बनाए रखा और 58वें मिनट में अभिषेक टोपनो ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया तथा टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

दिन के दूसरे मुकाबले में रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 2-1 से हराया। एसडीएटी ने मैच की शुरुआत में ही दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त हासिल कर ली।

रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब ने सातवें मिनट में हीथोइबाचिंगशुबाम के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल की मदद से बराबरी हासिल कर ली। पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1-1 रहा। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

इसके बाद तीसरे क्वार्टर के 36वें मिनट में चिंगशुबाम ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया और मुंबई की टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। अंतिम क्वार्टर में एसडीएटी ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब ने अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत बनाए रखते हुए बढ़त कायम रखी और लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर तीन मैचों में नौ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोलते हुए तीन अंक हासिल किए।

पंजाब हॉकी लीग 2026 के कार्यक्रम में 23 नवंबर से आगे के मुकाबलों के लिए बदलाव किया गया है। अब सभी मैच पहले निर्धारित समय से 30 मिनट पहले शुरू होंगे।

कल के मुकाबलों का कार्यक्रम (सोमवार, 23 नवंबर, 2026):

सुबह 11 बजे: गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत बनाम सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर

दोपहर 1 बजे: घुमन हेड़ाराइजर्स अकादमी, नई दिल्ली बनाम रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई

दोपहर 3 बजे: नामधारी इलेवन बनाम राउंडग्लास हॉकी अकादमी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की जीत में दिलबाग खान का हरफनमौला खेल

दिलबाग खान (दो विकेट, 50 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में मानव रचना आईआईआरएस फरीदाबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी।

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 7-0 से रौंदा

गत विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खम

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।