द इंडियन व्यू

गुकेश के खिताब बचाने की उम्मीद, कास्पारोव ने अनुभव को बताया सबसे बड़ा हथियार

पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने डी गुकेश को आगामी फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में खिताब बचाने का प्रबल दावेदार बताया है। उनका मानना है कि जावोखिर सिंदारोव भले ही भारतीय खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव गुकेश के पक्ष में रहेगा।

Prakhar
November 21, 2026
2 min read
गुकेश के खिताब बचाने की उम्मीद, कास्पारोव ने अनुभव को बताया सबसे बड़ा हथियार

पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने डी गुकेश को आगामी फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में खिताब बचाने का प्रबल दावेदार बताया है। उनका मानना है कि जावोखिर सिंदारोव भले ही भारतीय खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं, लेकिन बड़े मुकाबलों में खेलने का अनुभव गुकेश के पक्ष में रहेगा।

कास्पारोव के अनुसार, विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच पर अनुभव की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सिंदारोव मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं, लेकिन गुकेश को हराना आसान नहीं होगा।

भारतीय खिलाड़ी पहले भी बड़े टूर्नामेंट और दबाव वाले मुकाबलों में अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। कास्पारोव ने यह भी कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने तैयारी के लिए कितना समय दिया है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बड़े मुकाबलों का अनुभव होता है, जो अक्सर निर्णायक साबित होता है।

हालांकि, पूर्व विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन की राय कास्पारोव से अलग है। उन्होंने सिंदारोव को मुकाबले में जीत का दावेदार माना है। कार्लसन का मानना है कि गुकेश अपनी रणनीति में आसानी से बदलाव नहीं कर पाते और कई बार अपनी महत्वाकांक्षा के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

वहीं, फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और अलीरेजा फिरोजा ने दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबले को बराबरी का बताया है। नीदरलैंड के अनीश गिरी ने भी सिंदारोव को खिताब का प्रबल दावेदार माना है।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 24 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले जाएंगे। खिताब अपने नाम करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को 7.5 अंक हासिल करने होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में

मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।

पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया

पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।

24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से

यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में

राजीव श्रीवास्तव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद देवेश पांडेय (77) व अब्बास रिजवी (36) की शानदार पारियों की सहायता से टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर उजाला को नौ विकेट शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।