Trending

Bahraich : बिजली संकट पर विधायक मारिया शाह सख्त, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या को लेकर अधिकारियों को लिखा पत्र

Bahraich ; मटेरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विधायक मारिया शाह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने विद्युत वितरण खंड-बहराइच के अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।

 

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि मटेरा विद्युत उपकेंद्र के शंकरपुर फीडर से संचालित ग्राम भवनियापुर, रामगढ़ी समेत कई गांवों में उपभोक्ताओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। करीब 15 किलोमीटर लंबे फीडर से सप्लाई होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति आम बात हो गई है।

 

इसका सीधा असर आमजन, किसानों, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों पर पड़ रहा है। खेती-किसानी से लेकर पढ़ाई और छोटे कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विधायक मारिया शाह ने सुझाव दिया है कि नानपारा विद्युत उपकेंद्र के सिधौरा फीडर से आपूर्ति शुरू कराने के लिए तकनीकी परीक्षण जल्द पूरा कराया जाए।

 

साथ ही आवश्यक सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से अपेक्षा जताई है कि मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।

Related Articles

Back to top button