Trending

राष्ट्रमंडल खेल 2026: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है। 10 दिवसीय इस आयोजन में 74 देशों की टीमें भाग लेंगी। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस वर्ष केवल 10 खेल शामिल होंगे, जो बर्मिंघम 2022 की तुलना में नौ कम हैं।

प्रतियोगिताएं आठ मील के गलियारे में चार स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स, तैराकी, 3×3 बास्केटबॉल, ट्रैक साइकिलिंग, भारोत्तोलन, बॉलिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, नेटबॉल, बॉक्सिंग और जूडो राष्‍ट्रमंडल खेलों के अंतर्गत आते हैं। भारतीय दल में पैरा एथलेटिक्स सहित 125 सदस्य शामिल हैं। भारत ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में 61 पदक जीते थे।

आपको बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत 1930 में ‘ब्रिटिश एम्पायर गेम्स’ के रूप में हुई थी। तब से हर चार साल में इन खेलों का आयोजन किया जाता है, हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में प्रतियोगिता नहीं हो सकी। ऑस्ट्रेलिया सबसे अधिक पांच बार इन खेलों की मेजबानी कर चुका है, जबकि 2026 में स्कॉटलैंड का ग्लासगो चौथी बार मेजबान बनेगा। भारत ने अब तक एक बार, 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का सफल आयोजन किया था।

अविभाजित भारत ने ब्रिटिश शासन के दौरान 1934 और 1938 के राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा लिया था। 1947 में आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान अलग-अलग देशों के रूप में इन खेलों में शामिल हुए। वहीं, 1971 में स्वतंत्रता मिलने के बाद बांग्लादेश ने भी राष्ट्रमंडल खेल में अपनी अलग पहचान बनाई। भारत को पहली और अब तक की एकमात्र बार 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी का अवसर मिला था।

सबसे ज्यादा मेजबानी किस देश ने की?

राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी के मामले में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है। उसने अब तक पांच बार इन खेलों का आयोजन किया है। इसके बाद कनाडा ने चार बार मेजबानी की है। 2026 के बाद स्कॉटलैंड भी चौथी बार मेजबान बन जाएगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड तीन-तीन बार इन खेलों की मेजबानी कर चुके हैं, जबकि भारत, मलयेशिया, जमैका और वेल्स को एक-एक बार आयोजन का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button