Trending

वापसी के बाद भी नहीं टूटा हार का सिलसिला, पहले दौर में हारीं वीनस विलियम्स

वीनस विलियम्स का वापसी के बाद पहली जीत के लिए इंतजार और बढ़ गया क्योंकि उन्हें नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में ही हार मिली। वीनस को कामिला रखिमोवा ने 6-4, 6-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बारिश के कारण यह मैच देर से खेला गया।

इस डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 46 वर्षीय वीनस जुलाई 2025 से लगातार 12 मैच हार चुकी हैं।

साभार : गूगल

24 वर्षीय रखिमोवा उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। वह विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर काबिज हैं।

Related Articles

Back to top button