स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी से रूबरू हुए पीएम मोदी, न्यूजीलैंड में देखी खास प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के नवीनतम खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के सहयोग से किया जा रहा है।
पीएम अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड में हैं। किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का यह 40 वर्षों में पहला दौरा है। खेल उपकरण प्रदर्शनी में उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी थे।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस लक्सन के साथ खेल उपकरणों से जुड़ी प्रदर्शनी का दौरा किया। इन दोनों नेताओं ने न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक खेल उपकरणों और प्रौद्योगिकी को देखा।’’
PM @narendramodi, together with PM @chrisluxonmp, took a walkthrough of New Zealand’s innovative sports equipment display.
The leaders witnessed cutting-edge sports equipment and technologies, demonstrated by some of New Zealand’s leading athletes and sporting icons. pic.twitter.com/QojO32rfGC
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 11, 2026



