Trending

क्रिकेट की निराशा के बीच हॉकी में भारत की शानदार जीत, शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मैच में इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया। लंदन में ही महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम के बाहर होने और बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के साथ पुरूष टीम के श्रृंखला 2 . 0 से हारने के बाद हॉकी में मिली जीत ने भारतीय खेलप्रेमियों को खुश होने का मौका दिया।

@TheHockeyIndia

निर्धारित समय तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा। शूटआउट में भारत के लिये अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के लिये जाचारी वालास और डेविड गुडफील्ड ही गोल कर सके।

Related Articles

Back to top button