Trending

महिला टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, ऑस्ट्रेलिया ने किया ध्वस्त

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम लगातार चौथी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बुरी तरह से हरा दिया। इससे पहले भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने उन्हें हराया था।

कंगारू टीम ने 113 रनों से जीत दर्ज की और लगातार चौथा मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली, क्योंकि ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप पर है।

आधिकारिक तौर पर उन्हें क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला, लेकिन बाकी के मैचों पर गौर करें और अंकतालिका पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई रोकने वाला नहीं है। पाकिस्तान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

@T20WorldCup

ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान की टीम आखिरी के दो मैचों में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन जैसा प्रदर्शन पिछले तीन मैचों में पाकिस्तान का था, उससे भी घटिया खेल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 199 रन बनाए थे।

उसी समय लग गया था कि पाकिस्तान की टीम की इस मैच में हार तय है। पाकिस्तान की टीम इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी और महज 86 रन पर ढेर हो गई और मैच 113 रनों के अंतर से हार गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में 71 रनों की तूफानी पारी एलिस पैरी ने खेली। स्ट्राइक रेट उनका 148 के करीब का था।

उनके अलावा 39 रन जॉर्जिया वॉल ने बनाए। वहीं, 27 रनों की पारी एनाबेल सदरलैंड ने खेली और 26 रन निकोला कैरी के बल्ले से आए। पाकिस्तान के लिए 2-2 विकेट सादिया इकबाल, रमीम शमीम और नश्रा संधू ने निकाले और एक सफलता कप्तान फातिमा सना को मिली।

वहीं, जब पाकिस्तान की टीम 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को शुरुआत ही अच्छी नहीं मिल पाई। 8 रन पर पहला विकेट पाकिस्तान ने खोया था और फिर लगातार विकेट उनके गिरते चले गए। पूरी टीम 86 रनों तक पहुंच पाई और ऑलआउट हो गई।

32 रन मुनीबा अली ने जरूर बनाए और 17 रन फातिमा सना के बल्ले से निकले। 14 रन इराम जावेद ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनेक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पैरी ने 2-2 विकेट निकाले।

Related Articles

Back to top button