लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा केडीए, कानपुर में फिजिक्स वाला समेत 16 कोचिंग सेंटर सील

लखनऊ ( अभिषेक सिंह) : लखनऊ में कोचिंग मंडी में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद केडीए का अमला जाागा है। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार शाम को निकलकर नक्शे के विपरीत बने और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां मिलने पर कोचिंग संस्थाओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
दस्ते ने तीन घंटे की कार्रवाई में 16 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। साथ ही 22 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया है। इनको नोटिस दी जा रही है। मंगलवार को अभियन चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली में पिछले दिनों होटल में आग लगने के बाद केडीए ने एक दर्जन बेसमेंटों को सील किया था और कई को नोटिस दिया था। इसके बाद मामला शांत होने के बाद दस्ता भी शांत हो गया। वर्तमान समय में सर्वे कराया तो करीब तीन हजार बेसमेंट ऐसे होगे जिनका प्रयोग पार्किंग व स्टोर की जगह व्यावसायिक गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है।
कुछ दैनिक समाचारपत्रों ने भी खुलासा किया था कि जेके मंदिर लाजपत नगर से मरियमपुर चौराहा और गुमटी क्रासिंग जीटी रोड से ब्रह्मनगर चौराहा तक करीब 80 से ज्यादा बेसमेंट है जिनका प्रयोग रेस्टोरेंट, कोचिंग, लाइब्रेरी, लैब आदि के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
अब लखनऊ में कोचिंग मंडीं में आग लगने के बाद केडीए का दस्ता भी शाम को निकल पड़ा। कोचिंग काकादेव में विद्यापीठ,फिजिक्स वाला, संजीव राठौर कोचिंग, वर्क स्पेस समेत 16 कोचिंग संसाधन और व्यावसायिक प्रतिष्ठिन सील कर दिए।
जोन एक के दस्ते ने तीन, जोन दो बी के दस्ते ने पांच, जोन तीन के दस्ते ने तीन और जोन पांच के दस्ते ने पांच प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। साथ ही 22 अन्य प्रतिष्ठिानों को चिह्रित किया है। इनको भी सील किया जाएगा।



