Trending
इटली में टेनिस की नई क्रांति: सैन सिरो स्टेडियम में गूँजेगा टेनिस का शोर, होगा ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर की लोकप्रियता का असर उनके देश इटली के टेनिस पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है। एटीपी फ़ाइनल और डेविस कप फ़ाइनल के बाद अब इटली विंबलडन की तैयारी से जुड़े एक एटीपी टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगा।
यह टूर्नामेंट 2028 से घास के कोर्ट पर खेला जाएगा और इसका आयोजन मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में किए जाने की संभावना है। सिनर ने पिछले साल विंबलडन का खिताब जीता था।

इटली टेनिस महासंघ अध्यक्ष एंजेलो बिनाघी ने कहा है कि उन्होंने 250 स्तर के एटीपी टूर टूर्नामेंट के अधिकार खरीद लिए हैं। यह टूर्नामेंट हर साल जून महीने में 2028 से आयोजित किया जाएगा।



