Trending

एशियाई चैंपियंस लीग: जंग के साये में लौटे ट्रैक्टर क्लब की हार, शबाब अल अहली क्वार्टर फाइनल में

मध्य पूर्व में जंग के कारण पिछले लगभग डेढ़ महीने से कोई मैच नहीं खेल पाने वाले ईरान के क्लब ट्रैक्टर को एशियाई चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शबाब अल अहली से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

अमेरिका और इजरायल के फरवरी के आखिर में ईरान पर हमले के कारण ट्रैक्टर कोई मैच नहीं खेल पाया था, और इसका असर इस मुकाबले में साफ देखने को मिला।

यूएई के क्लब से यूरो सीजर, ईरान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सईद एजातोलाही और ब्राजील के फॉरवर्ड मातेउसाओ ने गोल किए। अब यह टीम शनिवार को क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड के बुरिराम यूनाइटेड का सामना करेगी।

साभार : गूगल

एक अन्य मैच में फैबिन्हो के 120वें मिनट में पेनल्टी पर किए गए गोल से सऊदी अरब के अल इत्तिहाद ने यूएई के अल वाहदा को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की, जहां उसका सामना जापान के माचिदा ज़ेल्विया से होगा।

Related Articles

Back to top button