Trending
क्रिकेट के बाद अब रियल एस्टेट में युवी का जलवा: बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के साथ की बड़ी साझेदारी
विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के साथ ब्रांड साझेदारी के लिए एक समझौता किया है।
इस साझेदारी के तहत ‘अगेन्स्ट ऑल ऑड्स’ नाम की एक फिल्म बनाई गई है, जो युवराज के क्रिकेट करियर के सफर को दर्शाती है। इस स्टार क्रिकेटर का कहना है कि यह साझेदारी उनके उस नजरिए को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें वह सफलता की ओर अपना रास्ता खुद बनाते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में युवराज ने कहा, “यह अपने दम पर जिम्मेदारी उठाने और अपनी शर्तों पर जीत हासिल करने के बारे में है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें कम आंका गया और जिन्होंने लोगों को गलत साबित किया।”



