Trending
तुलम गोल्फ चैंपियनशिप : पहले दौर के बाद रेहान थॉमस संयुक्त 60वें स्थान पर
भारत के रेहान थॉमस ने पहले दौर में पार 72 का स्कोर बनाया, जिससे वह कॉर्न फेरी टूर की टुलम गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 60वें स्थान पर चल रहे हैं।
थॉमस ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और चौथे तथा आठवें होल पर बर्डी बनाने के अलावा पांचवें होल पर बोगी भी की। उन्होंने बैक नाइन पर 17वें होल पर एक बोगी की और इस तरह दो बर्डी और दो बोगी के साथ अपना दिन इवन पार के स्कोर पर समाप्त किया।

जूलियन सूरी ने पांच ओवर 77 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 132वें स्थान पर हैं। कैलेब वैनअरागॉन और जैकब सोलोमन ने छह अंडर 66 के स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त हासिल की।



