Trending

अल गौना ओपन: अभय सिंह ने एलीनन को 3-2 से हराया, अगले दौर में इब्राहिम से भिड़ेंगे

भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में आयोजित पीएसए प्लेटिनम टूर्नामेंट ‘अल गौना ओपन’ के पुरुष एकल के पहले दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से पराजित किया।

दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से जीत दर्ज की। अब अगले दौर में अभय का मुकाबला मिस्र के ही छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।

साभार : गूगल

महिला एकल वर्ग में भारत की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत सिंह को पहले दौर में मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हानिया ने अनाहत को 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से मात दी।

Related Articles

Back to top button