Trending

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप: आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में, पीवी सिंधु और प्रणय बाहर

युवा भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे, जबकि पीवी सिंधु महिला एकल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज आयुष ने 20वीं रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की चि यू जेन को 21-16, 21-12 से हराया। अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।

भारत के बाकी खिलाड़ियों के लिए गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हराया।

साभार : गूगल

कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एच एस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-19 से मात दी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जी और तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हराया।

Related Articles

Back to top button