Trending

इस अनोखे तरीके से विश्व कप ट्रॉफी की लॉन्चिंग हुई


भारत में होने वाले वनडे विश्वकप 2023 की ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दिलचस्प तरीके से लॉन्चिंग की गई है. आईसीसी ने इस लॉन्चिंग को अनोखा बना दिया और ट्रॉफी की लॉन्चिंग अंतरिक्ष के समताप मंडल पर किया गया, जो कि पृथ्वी से 1,20, 000 फीट ऊंचाई पर है.

इस टूर्नामेंट की मेजबानी अक्तूबर-नवंबर में होगी. ये ट्रॉफी अंतरिंक्ष से सीधे गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आएगी, , जहां विश्व कप का फाइनल होगा. आईसीसी विश्व कप 2023 की इस ट्रॉफी को एक खास स्ट्रैटोस्फेरिक गुब्बारे से जोड़ने के बाद इसे अंतरिक्ष में छोड़ा गया.

4k कैमरों से पृथ्वी के बाहर अंतरिक्ष में ट्रॉफी की कुछ आश्चर्यजनक फोटो ली गईं जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं.
ट्रॉफी टूर का 2023 संस्करण सबसे बड़ा टूर होगा, जिससे फैन्स को दुनिया भर के विभिन्न देशों और शहरों में ट्रॉफी से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

2019 के बाद से ये पहला पूर्ण ट्रॉफी टूर होगा. जिसकी मदद से 2023 विश्व टूर्नामेंट के दौरान दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को कार्निवल माहौल बनाने का अवसर मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस टूर्नामेंट से जोड़ा जा सकेगा. विश्व कप ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेजबान देश भारत समेत दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी. दुनिया के कई देशों की यात्रा के बाद यह ट्रॉफी 4 सितंबर को भारत में लौटेगी.

Related Articles

Back to top button