Trending
आईएसएसएफ विश्व कप में सोनम-हिमांशु का शानदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य
राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता। भारत के अब इस विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं।
सोनम ने 317 . 2 और हिमांशु ने 317 . 4 स्कोर किया और दोनों का कुल स्कोर 634 . 6 रहा। इलावेनिल वालारिवन (316 . 8) और पार्थ राकेश माने (317 . 4) 634 . 2 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे।

फाइनल में सोनम और हिमांशु ने 441 . 2 अंक बनाकर चीन वन और चीन टू के बाद कांस्य पदक हासिल किया। इलावेनिल और पार्थ चौथे स्थान पर रहे।



