Trending
गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंझालपुर सीट से भीखाभाई रबारी को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए मंझालपुर विधानसभा क्षेत्र (145) से भीखाभाई रबारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक पत्र जारी कर बताया कि यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अनुमोदन पर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि भीखाभाई रबारी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेता के रूप में काम कर रहे हैं। वडोदरा क्षेत्र में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। वह कई वर्षों से स्थानीय स्तर पर किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के मुद्दों को उठाते रहे हैं।
—————



