Trending

कैलाश मानसरोवर यात्रा : काठमांडू में फंसे 52 भारतीय तीर्थयात्री, विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी!

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान करीब 52 भारतीय तीर्थयात्री नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हुए हैं। इस मामले को देखते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) ने तीर्थयात्रियों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी है और कहा है कि बिना वैध चीनी वीजा और जरूरी प्रवेश परमिट के यात्रा न करें।

 

दरअसल, यह चेतावनी उन खबरों के बाद आई है, जिनमें बताया गया है कि कई भारतीय तीर्थयात्रियों ने जरूरी दस्तावेजों के बिना ही यात्रा शुरू कर दी थी। इन तीर्थयात्रियों को नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंसे हुए कई दिन हो चुके हैं और वे अपनी यात्रा जारी रखने के लिए मदद का इंतजार कर रहे हैं।

 

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बिना सही दस्तावेजों के यात्रा शुरू करने पर यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से यह भी अपील की है कि यात्रा की बुकिंग से पहले अपने टूर ऑपरेटर की प्रामाणिकता की जांच कर लें, ताकि वे अधिकृत और पंजीकृत एजेंसी से ही यात्रा करें।

 

इस विषय में कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले ने भी तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा, “मैं डॉ. एस. जयशंकर, भारतीय दूतावास काठमांडू, बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और भारत के विदेश मंत्रालय से अनुरोध करती हूं कि वे इस मामले पर ध्यान दें और तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मदद करें।”

 

यह स्थिति तब सामने आई है जब कई भारतीय तीर्थयात्रियों अपनी यात्रा बीच में ही रोककर फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय दूतावासों से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद है ताकि इन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।

Related Articles

Back to top button