Trending

अमेरिकी ओपन: किदांबी श्रीकांत फाइनल में, रौनक और देविका का अभियान थमा

स्टार भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को हराकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली।

विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने 33वें नंबर के जापानी खिलाड़ी ओकिमोतो को 72 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 15-21, 21-19 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ उन्होंने इस सत्र के अपने पहले फाइनल में प्रवेश किया। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा।

वहीं, युवा भारतीय शटलर रौनक चौहान का शानदार अभियान दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में समाप्त हो गया। उन्हें चीनी ताइपे के सु ली यांग के खिलाफ 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

साभार : गूगल

महिला एकल वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग भी फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें डेनमार्क की दूसरी वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसन ने 15-21, 21-11, 21-15 से हराया।

Related Articles

Back to top button