Trending

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की शान बनेंगे गेल, सहवाग

नई दिल्ली : देहरादून में 17 नवंबर से खेली जाने वाली पहली इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल और वीरेन्द्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज खेलने वाले है। भारतीय वेटरन क्रिकेट बोर्ड और इंडियन पावर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इस लीग के पहले सीजन में छह टीमें खेलेगी। प्रत्येक टीम में दो विदेशी खिलाड़ी और कम से कम पांच पूर्व रणजी क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

लीग के उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने बोला, “ वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, सुरेश रैना, जेपी डुमिनी, लांस क्लूसनर, सनत जयसूर्या, रोमेश कालूवितरणा, प्रवीण कुमार सहित कई पूर्व क्रिकेटर इस लीग मेंनजर आयेंगे और कइयों से बात चल रही है।

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने गुरुवार को लीग के लांच के साथ छह टीमों वीवीआईपी गाजियाबाद, राजस्थान लीजैंड्स, छत्तीसगढ सुल्तान, तेलंगाना टाइगर्स, दिल्ली वारियर्स और मुंबई लायंस की जर्सी का अनावरण किया। उन्होने बोला, ” इस लीग का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है। मैं फिर मैदान पर उतरकर छक्के लगाने के लिये बेताब हूं। यह नई पारी है और नयी शुरूआत होगी।

Related Articles

Back to top button